देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से 25 से 27 दिसंबर तक महिला वर्ग खो-खो स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में संपन्न हुआ। इसमें 12 सदस्यीय गोरखपुर मंडल की टीम उपविजेता बनी है। शुक्रवार को फाइनल मैच में गोरखपुर मंडल और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी की टीम गोरखपुर को 7-4 के स्कोर से हराकर विजेता बनी। 12 सदस्यीय गोरखपुर मंडल की टीम में सात खिलाड़ी देवरिया स्टेडियम की शामिल रहीं। पिछली बार गोरखपुर मंडल की टीम इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रही थी, इस बार टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही थी।