फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेल मंत्री ने दिया विजेताओं को पुरस्कार

Sat, 23 Dec 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-भाविप की ओर से रामचंद्र विद्यार्थी खेल महोत्सव एवं प्रतिभा संगम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

-खेलोगे कूदोगे तो मिलेगा रोजगार की संकल्पना के साथ कार्य कर रही सरकार- खेलमंत्री
देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी खेल महोत्सव एवं प्रतिभा संगम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बीते दिनों आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।
खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संकट और मुसीबत के समय प्राणों की परवाह किए बिना अभाविप के कार्यकर्ता देश और समाज की सेवा करते हैं। देश के मान व सम्मान को बढाने का काम सदैव विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता करते रहे हैं। आज प्रदेश सरकार नई खेल नीति-2023 बनाकर खिलाड़ियों के चतुर्दिक विकास के लिए कार्य करना प्रारंभ की है। प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में खोला गया है और प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। सरकार अब खेलोगे कूदोगे तो मिलेगा रोजगार की नई संकल्पना के साथ खिलाड़ियों के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं मे स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों को समूह ख और कांस्य पदक विजेताओं को समूह ग की नौकरी दे रही है। एक्सीलेंस सेंटर के माध्यम से वंचित खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देकर उनको प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। प्रांत सह मंत्री अर्पित कसौधन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव युवाओं के बहुमुखी विकास के लिए कार्य करती रही है।
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट अतिथि अंशुमाली द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार यादव, जिला प्रमुख डाॅ. राघवेंद्र पांडेय, गोरक्ष प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. विवेक मिश्र, पूर्व विधायक प्रो. सत्यप्रकाश मणि, जिला संयोजक कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें