फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुजारी ने सोशल मीडिया पर की मंदिर टूटने से बचाने की अपील

Sat, 23 Dec 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी कस्बे का मामला, विवाद के कारण अधर में है मंदिर निर्माण
विज्ञापन

बरहज। भलुअनी कस्बा में निर्माणाधीन रामजानकी मंदिर को टूटने से बचाने के लिए पुजारी सीताराम दास ने सोशल मीडिया पर अपील की है। उनका आरोप है कि अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि एक पूर्व जनप्रतिनिधि मंदिर की जमीन हड़पना चाह रहे हैं। विवाद के कारण मंदिर निर्माण का कार्य रोक दिया गया है। कुछ दिन पूर्व राजस्व टीम ने मौका मुआयना किया था।
रामजानकी मंदिर के पुजारी सीताराम दास ने सोशल मीडिया पर लिखे पत्र के जरिए कहा है कि अंबेडकर नगर, शिवमंदिर रोड के पास रामजानकी मंदिर है। जो विवाद के कारण विगत 14 वर्षों से नहीं बन सका है। उनका कहना है कि 50 फीट ऊंचाई तक बनकर तैयार मंदिर दबंगों के कारण अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पूर्व जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जबरन मंदिर और नवीन परती की जमीन हड़पना चाह रहे हैं। जिस पर अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि बाहर हूं। पता कराता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें