फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खिलाड़ियों के सपनों को दे रहे उड़ान, सिखा रहे क्रिकेट का ककहरा

Mon, 19 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भुजौली कॉलोनी स्थित ग्राउंड पर खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल की बारीकियों को सिखाते  प्र​शिक्षक नीर
विज्ञापन

विज्ञापन
देवरिया। युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के पंखों में ऊंची उड़ान भरने का काम जिले के सीनियर खिलाड़ी नीरज वाजपेयी कर रहे हैं। कुछ वर्ष पहले तक स्पोर्ट्स स्टेडियम और अब भुजौली काॅलोनी स्थित उनके कैंप से निकले खिलाड़ी कई राज्यों व रेलवे की टीम से खेल रहे हैं। वर्ष 2008 से प्रशिक्षण देना शुरू किया और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभी कैंप में बहुत से प्रतिभाशाली किशोर व युवा खिलाड़ी उनके कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र में बेहतर कॅरियर बनाने की ओर अग्रसर हैं।
वह खुद भी यूपी टीम से सीके नायडू, बीनू मांकड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। भुजौली काॅलोनी निवासी भवेश वाजपेई के पुत्र का नाम क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए मंडल से प्रदेश स्तर पर अनसुना नहीं है। वर्ष 1999-2000 में अंडर-14, अंडर-16 का कैंप वह खुद कर चुके हैं। सीनियर आल इंडिया प्रतियोगिता पटना में वह यूपी टीम के सदस्य रहे थे। साथ ही स्पोर्ट्स छात्रावास के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में लगातार दो बार व स्टार स्पीड पेस फाउंडेशन का कैंंप किया है। वर्ष 1999-2004 तक मंडल जोन के मीडियम पेसर एवं आलराउंडर के रूप में नियमित खिलाड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम में क्रिकेट की दुर्दशा देख नर्सरी तैयार करने का लिया संकल्प
एक बार स्पोर्ट्स स्टेडियम घूमने आए नीरज ने जब यहां क्रिकेट की दयनीय हालत देखी तो यहां नर्सरी तैयार करने का संकल्प ले लिया। शुरुआती दौर में केवल तीन खिलाड़ियों से प्रशिक्षण देना शुरू किया और इसके बाद तो वह और क्रिकेट एक दूसरे के पूरक बन गए। वर्ष 2008 में देवरिया क्रिकेट क्लब की स्थापना की और आज उनके पास 60 से अधिक खिलाड़ी सुबह व शाम नियमित अभ्यास करते हैं। कैंप में जिले के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, बिहार के किशोर व युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं।

देवरिया क्रिकेट क्लब दे रहा बेहतर खिलाड़ी, तैयारी हो रही नई खेप
भुजौली काॅलोनी स्थित प्रशिक्षण कैंप क्रिकेट खिलाड़ियों की नई खेप तैयार कर रहा है। इनके कैंप से निकले सर्वेश राजभर यूपी टीम से वर्ष 2021-22 सत्र में चैलेंजर ट्राॅफी, ऋषभ यादव बिहार राज्य की टीम से स्कूली नेशनल, वर्तमान में अखिलेश यादव झारखंड टीम से अंडर-19 का स्टेट कैंप कर रहे हैं, शुभम तिवारी अंडर-14 यूपी टीम से वर्ष 2014-15 में कैंप, इंजमाम खां वर्ष 2014-15 में स्कूली नेशनल यूपी टीम से खेल चुके हैं। अयान चौधरी रेलवे टीम से रणजी ट्राॅफी का कैंप कर रहे है। इसके अलावा उनके प्रशिक्षण कैंप से निकले दिनेश यादव, मनीष पटेल, रितेश कुशवाहा, पवन विश्वकर्मा इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुके हैं। दिनेश यादव तो गेटरो रेड पेस फाउंडेशन कैंप में देश के तीन बेहतरीन खिलाड़ियों में चुने गए थे, भारतीय टीम के पूर्व पेसर रहे वरुण एरान भी इसमें से एक थे। अनुराग यादव छत्तीसगढ़ अंडर-19 व आसाम स्टेट, प्रियंका चौहान झारखंड से महिला सीनियर टीम की सदस्य हैं।
विज्ञापन

-
देश के साथ आईपीएल खिलाने का सपना
15 साल के प्रशिक्षण के बाद वह कहते हैं कि यहां के खिलाड़ी बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की बदौलत टीम इंडिया और आईपीएल में अपनी पहचान बनाएं, यही उनकी असली गुरु दक्षिणा होगी। इसके लिए वह दिन रात एक कर मेहनत भी रहे हैं। बताते हैं कि अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए सही उम्र आठ वर्ष से ही शुरुआत कर दी जाए। 11-12 साल की मेहनत के बाद ही खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के बल पर नाम कमा पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें