फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक रोकने के लिए लगाया कांटा, दो टायर फटे

Sat, 22 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेहरौना चेकपोस्ट पर शनिवार की दोपहर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस की ओर से सड़क पर कांटा लगाए जाने से एक ट्रक के दो टायर फट गए। पुलिस का कहना है कि चालक ने रोकने का इशारा करने के बावजूद वाहन नहीं रोका था। इसके बाद उसे रोकने के लिए कांटा लगाया गया।
विज्ञापन

उधर ट्रक चालक आकाश चौहान ने पुलिसकर्मियों पर चौकी ले जाकर मारपीट का आरोप लगाया है। ट्रक मालिक नरेंद्र सिंह ने चालक से मारपीट के साथ करीब 1,800 रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी विवेक कुमार चतुर्वेदी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
पुलिस के अनुसार, ट्रक उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर जा रहा था। मेहरौना चेकपोस्ट पर ट्रक को रोकने का इशारा किया मगर चालक ने वाहन नहीं रोका। इसके बाद ट्रक को रोकने के लिए सड़क पर कांटा लगा दिया गया।
विज्ञापन

कांटे की चपेट में आने से ट्रक के दो टायर फट गए। चालक का कहना है कि ट्रक तेज रफ्तार में था। पुलिस का इशारा देखकर उसने ब्रेक लगाया मगर ट्रक तत्काल नहीं रुक सका। इसी दौरान पुलिस ने ट्रक के आगे सड़क पर कांटा डाल दिया, जिससे दोनों टायर फट गए।
चालक का आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी उसे चौकी ले गए और डंडे से सिर, कंधे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर मारपीट की। ट्रक मालिक नरेंद्र सिंह ने भी चौकी प्रभारी विवेक कुमार चतुर्वेदी पर चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। ट्रक मालिक का कहना है कि चालक के पास रखे करीब 1,800 रुपये भी पुलिसकर्मियों ने ले लिए।
चौकी प्रभारी विवेक कुमार चतुर्वेदी ने चालक और ट्रक मालिक के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि मेहरौना चेकपोस्ट पर 24 घंटे वाहनों की जांच की जाती है। ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रक को रोकने के लिए सड़क पर कांटा लगाया गया। चौकी प्रभारी ने चालक के साथ मारपीट करने और रुपये लेने के आरोपों को गलत और निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें