देवरिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 09 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि, नोटिस जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा। संवाद