फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारी सीजन में प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आयोजित होंगे विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला एड्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न, जनपद में हैं 5,204 एचआईवी संक्रमित व्यक्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला एड्स समन्वय समिति की बैठक सीएमओ कार्यालय के धनंवतरि सभागार में मंगलवार को हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जनपद देवरिया, बांदा, इटावा, मऊ एवं इलाहाबाद के साथ संवेदनशील जिलों की श्रेणी में शामिल है। इस समय में 5,204 एचआईवी पॉजिटिव चिन्हित किए जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश मामले प्रवासियों द्वारा जनित हैं। लार, पथरदेवा, रुद्रपुर, भागलपुर एवं बनकटा इस दृष्टि से संवेदनशील ब्लॉक हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग एक से 30 नवंबर के मध्य प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दस स्थानों पर विशेष शिविर का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक, एनजीओ की सहभागिता प्रमुख रूप से होगी। स्वास्थ्य शिविर में प्रवासियों की कई तरह की जांच निशुल्क की जाएगी। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डॉक्टरों का भी सहयोग लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि एचआईवी के दृष्टिगत जनपद में नुक्कड़ नाटकों एवं विभिन्न संचार माध्यमों से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, सीएमओ डॉ. राजेश झा, एसीएमओ डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें