फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वार्ड में अधिक कार्य कराने का तोहफा देकर निर्दलीय को लुभा रहे अध्यक्ष

Tue, 16 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
निर्वाचित सभासद सत्य प्रकाश सिंह पिंटू
विज्ञापन
दो नगर पालिका और पंद्रह नगर पंचायतों में नई सरकार के शपथ ग्रहण की चल रही तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो नगर पालिका और पंद्रह नगर पंचायतों में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। पर अधिकांश निकायों में किसी भी अध्यक्ष के बहुमत में सभासद नहीं हैं। इस कारण वह काफी संख्या में जीते निर्दलीय सभासदों को अपने खेमा में लाने की जुगत में लग गए हैं, ताकि आने वाले समय में बजट और नियमों को बोर्ड में आसानी से पास कराया जा सके। इसके लिए सभासदों को अधिक से अधिक कार्य देने का आश्वासन दे रहे हैं।
नगर पालिका परिषद देवरिया में भाजपा की अलका सिंह निर्वाचित हुई हैं। जबकि 33 वार्ड में केवल 14 में कमल खिला है। जबकि 16 जगहों पर निर्दलीयों को जीत मिली है। इससे तस्वीर साफ है कि तीन सभासदों की बहुमत के लिए जरूरत है। इतना जरूर है कि कई ऐसे सभासद जीते, जिन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था और बागी होकर चुनाव लड़े थे। बरहज में बसपा की श्वेता जायसवाल तो खुद जीत गईं, लेकिन एक सभासद नहीं जीत पाया है। यहां पर 25 वार्डों में 17 सभासद निर्दल हैं। सलेमपुर में निर्दल श्रीराम यादव, भटनी में विजय कुमार, मझौलीराज में बिंदु मल्ल, लार में मूसा लारी अध्यक्ष बने हैं। जबकि पथरदेवा, मदनपुर, भलुअनी, भाटपाररानी में सपा और रुद्रपुर, गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, बैतालपुर, तरकुलवा, हेतिमपुर में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इनमें से अधिकांश जगहों पर निर्दली सभासदों की संख्या अधिक है। राजनीतिक रणनीतिकारों की बातों पर गौर किया जाए तो सदन में बहुमत होना बहुत जरूरी है। इसको लेकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब निर्दल सभासदों से आपसी मेलजोल बढ़ा रहे है। एक दूसरे के घर आना जाना और वार्ता का दौर तेज कर दिए हैं। एक दूसरे के साथ बैठकी शुरु हो गई है।
विज्ञापन

-
करीब चार माह बाद प्रशासकों की होगी निकायों से विदाई
देवरिया। जिले की दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 को समाप्त हुआ था। इसमें सबसे बाद बरहज नगर पालिका का कार्यकाल 19 जनवरी 2023 को समाप्त हुआ था। इन निकायों में प्रशासक नियुक्त हुए थे। निकाय चुनाव बीच में टलने के कारण प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ गया था। अब शपथ ग्रहण के बाद निकाय अध्यक्षों के हाथ में हो जाएगी।
-
कोट
- फोटो
- पहली बार मेरी मां दुलारी देवी, दूसरी बार खुद रहा। तीसरी बार मेरी पत्नी गीता सिंह और इस बाद खुद निर्दल चुनाव जीता हूं। हमें जनता चुनाव विकास के लिए जिताया है। चार बार निर्वाचित होने के कारण विकास कराना मेरी प्राथिमता है। बोर्ड की बैठक जनहित के सही मुद्दों पर समर्थन रहेगा और मुद्दा जनहित का नहीं रहेगा तो उसका विरोध रहेगा।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश सिंह उर्फ पिंटू
-
- फोटो
- मेरे परिवार में चौथी बार सभासद का पद जनता ने सौंपा है। मेरे पति दो बार रहे और इस बार मैं खुद सभासद चुनी गई हूं। दल का कोई महत्व नहीं है। वार्ड का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। इसी नाते जनता अवसर दी है। जनहित के हर कार्यों में मैं सभी के साथ खड़ी रहूंगी।
नादरा तबस्सुम

निर्वाचित सभासद सत्य प्रकाश सिंह पिंटू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें