देवरिया (ब्यूरो)। नगर पालिका परिषद के सभासदों का धरना रविवार को जारी रहा। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि सभासदों की मांग को तरजीह नहीं मिल रही है तो आम लोगों के साथ क्या सुलूक करेंगे।
अध्यक्ष के समर्थित सभासदों के बयानबाजी पर चिंता व्यक्त की। महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना स्थल पर 11वें दिन विनीता सिंह ने कहा कि जिम्मेदार तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। हालांकि वह लोग बच नहीं सकेंगे। जवाबदेही पर हर हाल में अमल करना होगा। कुंती देवी ने कहा कि वार्डवार विकास कार्यों का ब्योरा देने से भ्रष्टाचार खुलने का डर है।
राजेश सिंह ने कहा कि अध्यक्ष के समर्थित सभासद मामले को दूसरे तरफ मोड़ रहे हैं। इस दौरान राकेश शुक्ल, तस्लीम मलिक, आशुतोष तिवारी, उदयभान कुशवाहा, दीनानाथ चौधरी, शंभूनाथ सिंह आदि रहे।