फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीडीए महापंचायत में सपाइयों ने सरकार को घेरा

Mon, 03 Nov 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। नगर पंचायत में रविवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती व पीडीए महापंचायत आयोजित हुई। इसमें पूर्व मंत्री व बस्ती के विधायक राम प्रसाद चौधरी केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से किए गए सभी वादे झूठे निकले हैं। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, कला धन वापस लाने, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने सहित देश के लोगों से अनेक वादे किए थे।
विज्ञापन

लेकिन सारकर बनने के बाद एक भी वादे पूरे नहीं हुए। सरकार ने एक 50 किलो खाद की बोरी को 45 किलो का कर दिया। 450 रुपए गैस सिलेंडर का दाम 1000 रुपये कर दिया। 60 रुपए प्रति लीटर के पेट्रोल की कीमत को 100 रुपए कर दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि 2014 के पूर्व देश के ऊपर 52 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन आज कर्ज बढ़कर 252 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
भाजपा सरकार में किसान, नैजवान, व्यापारी, छात्र, दलित, पिछड़ा हर वर्ग परेशान है। जो पीड़ित है वही पीडीए है। प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। यही सरदार पटेल की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि यदि सरदार पटेल सन 1952 तक जिंदा रह गए होते तो आज आरएसएस मुक्त भारत होता। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।
विज्ञापन

आज संविधान को सबसे अधिक खतरा पूंजीपतियों से है। कार्यक्रम को सपा प्रवक्ता अखिलेश कटारिया, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व राज्य सभा सदस्य कनकलता सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव, जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप यादव, ओमप्रकाश यादव, हृदय नारायण जायसवाल, जय प्रकाश यादव, उमेश यादव आदि ने संबोधित किया। इसअ वसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल, चंदन गौतम, वीरेंद्र यादव, रामक्यास सिंह, मुन्ना यादव, सद्दाम अहमद, पवन केसरी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें