फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 09 Oct 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देते सफाई 
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। सेमरौना चौराहे से बाइक जुलूस के साथ तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर बस स्टेशन के कायाकल्प की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि करीब 20 वर्षों से बस स्टेशन बदहाल है। सेमरौना चौराहे से नकईल तक करीब सात किमी सड़क पर गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2023 से पिड़रा पुल का एप्रोच हर बरसात में कट जाता है। इससे 52 गांवों के लोगों को परेशानी होती है। तिघरा-मराछी बांध पर हुए निरोधात्मक कार्यों की जांच की मांग भी की।
विज्ञापन

इसके अलावा बथुआ नदी पर डाला गांव के पास खराब रेगुलेटर की मरम्मत, नगर से अतिक्रमण हटाने, जर्जर बिजली के तार बदलने और रुद्रपुर में स्टेडियम निर्माण की मांग रखी गई। प्रदर्शन में रामकेवल यादव, बृजमोहन यादव, रामवृक्ष राजभर, विजय यादव, रविंद्र यादव, योगेंद्र, शशांक शेखर और सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें