बरहज। लवरछी बाईपास से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को बैलगाड़ी से तहसील पहुंचे। उन्होंने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम हरिशंकर लाल को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार ईंधन बचाने पर जोर दे रही है।इसके बावजूद महंगाई बेलगाम हो चुकी है। इसका सीधा असर गरीब जनता पर पड़ रहा है।
सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता लवरछी बाईपास पर एकत्र हुए। जहां से सभी बैनर, पोस्टर, झंडा लिए बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।