फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
देवरिया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की लखनऊ में गिरफ्तारी से आक्रोशित सपा के फ्रंट संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट गेट पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा गया।
सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कैलाशपति सिंह सैंथवार और छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए निकले। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि लखनऊ में गिरफ्तार किए गए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को रिहा किया जाए। सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच मुख्य सड़क में ही धरना पर बैठ गए। इस दौरान सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, छात्र, बेरोजगार, नौजवान और व्यापारी सभी दुखी हैं। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कैलाशपति सिंह सैंथवार ने कहा कि सपा कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्त, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, उदय प्रकाश यादव, प्रभात यादव, जीतेश यादव, अर्जुन, मनोज लारी, संजीव मोदनवाल, अंकित, इंदल, रोहित, राजन गुप्त, शिवनाथ, राहुल तिवारी, शुभम सिंह, जावेद अंसारी, हरिओम यादव, हरिकेवल, सन्नी गौड़ समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में लगा जाम
सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते सिविल लाइंस में जाम लग गया। कलेक्ट्रेट गेट के पास से दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सदर कोतवाल टीजे सिंह, सिविल लाइंस चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्र, टीएसआई रामवृक्ष यादव मातहतों के साथ यातायात सुचारू कराने में जुटे रहे। एक लेन में भटवलिया तो दूसरे लेन में कोतवाली रोड तक जाम रहा। करीब एक घंटे तक यह स्थिति बनी रही। बाद में किसी तरह यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें