फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के विलंब से पहुंचने पर सपा नेताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ के विलंब से पहुंचने पर सपा नेताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

भटनी। दोपहर तक बीडीओ के न पहुंचने व पर्चे की बिक्री नहीं होने पर सपा नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पहुंचे एएसपी राजेश सोनकर और एसडीएम सलेमपुर ने करीब डेढ़ बजे पर्चों की बिक्री शुरू कराई। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन होना है। भटनी में नामांकन के लिए बुधवार को लोग पर्चे खरीदने ब्लॉक पर सुबह 10 बजे पहुंच गए। करीब साढ़े 12 बजे तक बीडीओ के न आने के चलते पर्चों की बिक्री शुरू नहीं हो सकी। इससे नाराज सपा नेताओं ने ब्लॉक गेट के सामने हंगामा करने लगे। सपा नेताओं ने सत्ताधारी नेताओं के दवाब में पर्चे की बिक्री नही होने का आरोप लगाने लगे। सपा नेता ओपी यादव के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर डाली। शिकायत पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर और एसडीएम सलेमपुर ओपी बरनवाल ने इसकी जानकारी सीडीओ को दी। इसके बाद पहुंचे बीडीओ ने करीब डेढ़ बजे पर्चों की बिक्री शुरू कराई। ब्लॉक मुख्यालय पर शांति व्यवस्था के लिए भटनी, खुखुंदू और पीएसी के जवान शाम तक डटे रहे। बीडीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने से कार्यालय पहुंचने में विलंब हो गया था। इसकी जानकारी अधिकारियों को सुबह में ही दे दी गई थी। सपा नेताओं का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें