फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहन सेतु के निर्माण को लेकर सपाइयों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Thu, 15 Jan 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी पर करीब दो दशक से मोहन सेतु का निर्माण कार्य अधर में है। पिछले दो वर्ष से पीपा पुल से सही से आवागमन सुलभ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नदी तट पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। सपाइयों ने समय से कार्य शुरू नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरयू नदी तट पर पहुंचे। जहां हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

मौके पर 100 से अधिक लोगों ने समर्थन में हस्ताक्षर किया। विजय रावत ने कहा कि लगातार केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन पुल का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। यहां तक कि पीपा पुल से भी आवागमन सही से नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुशील यादव, विकास कुमार, आदित्य सिंह, दिनेश यादव, राहुल तिवारी, अखिलेश मिश्र, अनिल तिवारी, राजकुमार मिश्र, सतीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें