फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर के विरोध में सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

देवरिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के विरोध में रविवार को प्रयागराज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सुभाष चौक पर पुतला दहन के बाद अवनीश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के अंदर तानाशाही रवैया अपना रही है। अपराधी प्रदेश में अपराध को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जो बेदाग छवि के नेता हैं, जिनका कोई विकल्प नही है, ऐसे ईमानदार व स्वच्छ छवि के नेता पर सरकार ने फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर आपराधिक मामले हैं। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री होते ही अपने ऊपर लगे सभी आपराधिक मुकदमे खत्म करा लेते हैं और देश के अंदर बेदाग छवि के नेता जिनका कोई जोड़ नही है, ऐसे अखिलेश यादव पर फर्जी मुकदमा लिखवाया जाता है। यह सरकार के कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके विरोध में पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन होगा। सरकार यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगे मुकदमे वापस नहीं लेती है तो समाजवादी ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें