फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो सपा करेगी आंदोलन

Tue, 19 May 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। समाजवादी पार्टी की बैठक मंगलवार को भड़सर छितौनी चौराहा पर स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबली यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हो रही है। दिन तो लोग किसी तरह काट ले रहे हैं, मगर रात में हो रही कटौती में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है।
उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां को बताने और वर्तमान सरकार की बेरोजगारी, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान अजय यादव ,अनिल सिंह तोमर, सत्यदेव यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, दीना चौधरी, विकास पासवान, विष्णुदेव राजभर, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें