फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेचना में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई : एसपी
विज्ञापन

सलेमपुर। एसपी ने रविवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेक्स व मालखाना को बारीकी से देखा। शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। महिला हेल्प डेस्क पर थर्मल स्क्रीनिंग न होता देख जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
एसपी श्रीपति मिश्र ने लार थाने का निरीक्षण के बाद देर शाम को कोतवाली पहुंचे। जहां मालखाना व कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनकी नजर महिला हेल्प डेस्क पर पड़ी। जहां ड़्यूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मी बिना थर्मल स्क्रीनिंग किए फरियादियों की बात सुनती मिली। यह देख उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए तत्काल कोतवाली में प्रवेश करने वाले सभी फरियादियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गत माह की समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने को कहा। एसपी के तेवर को देख पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। इस दौरान कोतवाल नवीन कुमार मिश्र समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए खड़े दीवान को लगाई फटकार
लार। रविवार दोपहर एसपी ने लार थाने का निरीक्षण किया। 20 मिनट के निरीक्षण में एसपी ने मालखाना, अपराध रजिस्टर आदि को देखा। वहीं, बिना मास्क आफिस में तैनात दीवान को फटकार लगाई।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा दोपहर में सादे वर्दी में लार थाने पहुंचे। उन्होंने मालखाना, अपराध रजिस्टर, ऑफिस, महिला हेल्प डेस्क, हवालात का अवलोकन किया। एसएसआई भूपेंद्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही से ही बड़े विवाद होते हैं। रात्रि गश्त नियमित होनी चाहिए। दुर्घटना की सूचना पर तत्काल पहुंचें। फरियादियों की शिकायत गंभीरता पूर्वक सुनें और उनके साथ विनम्र व्यवहार करें, जिससे वह आपके सामने अपनी बात खुल कर रह सकें। वहीं ऑफिस में बेतरतीब रखीं फाइलों को देख मुंसी को फटकार लगा फाइलों को अच्छे ढंग से रखने का निर्देश दिया। बिना मॉस्क पहने ऑफिस में बैठे दीवान को फटकार लगाई। कप्तान का तल्ख़ तेवर देख अन्य पुलिस कर्मी सहम गए। मेहरौना चौकी इंचार्ज अमर नाथ सोनकर से कहा कि किसी भी हाल में शराब और पशु तस्करी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी की गाड़ी देख महिला फरियादियों को बाहर किया
लार। रविवार को थाने में महिला फरियादियों की भीड़ लगी थी। वह अपनी बात कहने के लिए प्रभारी एसओ के पास खड़ी थीं। इसी बीच थाने के एक सिपाही ने कप्तान की गाड़ी देख महिला फरियादियों को बाहर जाने को कहा।
अपहरण की विवेचना लंबित देख बिफरे एसपी
खुखुंदू। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र रविवार की शाम खुखुंदू थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की। अपहरण से संबंधित मुकदमे की लंबित विवेचनाओं को देख वह बिफर पड़े।
विज्ञापन

एसपी के पहुंचते ही थाने में अफरातफरी मच गई। उन्होंने अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को मंगाकर जांच शुरू किया। अभिलेखों में खामियां मिलने पर मुंशी को फटकार लगाई और तीन दिन के अंदर दुरुस्त करने की हिदायत दी। अपहरण की विवेचना लंबित देख एसओ मुकेश कुमार मिश्र पर बिफर पड़े। विवेचनाओं में तेजी लाने को कहा। एसपी ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अंत में महिला कांस्टेबलों की संख्या पूछते हुए वह निकल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें