फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसपी ने बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों की परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 20 Jan 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा में प्रवेश के दौरान वाहनों की चेकिंग पर दिया जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


भटनी/देवरिया। एसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार शाम बिहार सीमा से सटे जनपद के थाना क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने बिहार सीमा स्थित थानों और चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीमा में प्रवेश व निकास पर वाहनों की जांच -पड़ताल करने के निर्देश दिया। इसमें लापरवाही बरतने और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सीमा पर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद एसपी थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारियों की लोकेशन ली।
एसपी शुक्रवार शाम करीब चार बजे भटनी इलाके में पहुंचे। उन्होंने बिहार सीमा से सटे खोरीबारी लक्ष्मीपुर, बलुआ अफगान, चखनी घाट और केरवनिया चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों से सीमा में आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने के निर्देश दिया। उन्होंने गौ तस्करी व शराब तस्करी पर पाबंद लगाने के भी निर्देश दिए। थाने पर पहुंचे एसपी ने गश्त के दौरान कमियां मिलने पर थानेदार पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद वह श्रीरामपुर थाना के भवानी छापर, बनकटा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर, रामपुर बुजुर्ग, खामपार के भिंगारी बाजार पहुंचे। चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। एसपी ने कहा कि हर आने-जाने वाले पर नजर रखें। भ्रमण के दौरान कार्यालय, संतरी पहरा, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोट..
बिहार सीमा से सटे थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीमा में आने-जाने वाले वाहनों की जांच गंभीरता से करने की बात कही गई है। -संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें