फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, दो पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, दो पर कार्रवाई
विज्ञापन

बरहज। फरियाद लेकर थाने पहुंची भाटपार रानी की एक पीड़ित महिला के साथ पुलिस द्वारा फौरी कार्रवाई नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र ने नगर चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय को सस्पेंड कर दिया। जबकि महिला आरक्षी पूनम और मुंशी संजय यादव पर वार की कार्रवाई किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता रजनी दूबे किसी काम से बरहज आई थीं। कटइलवा में उसका पर्स गायब हो गया। जिसमें करीब 11 हजार रुपये और मोबाइल रखे थे। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित महिला थाने पहुंची। पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई के बजाय टालमटोल किया। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने बताया कि जांच करने थाने पहुंचा था। जहां महिला मौजूद थी। ड्यूटी में लापरवाही करने पर एसआई सहित तीन पर कार्रवाई की गई है।
एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, कर्तव्य पालन का पढ़ाया पाठ
बरहज। बुधवार शाम एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र अचानक थाने पर पहुंचे। उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यों के निर्वहन का पाठ पढ़ाया। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर सजग रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस कर्मियों की क्लास लगाया। उन्होंने थाना घाट पर सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के अलावा दियारा क्षेत्र की जानकारी ली। थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्य पद्धति, बैरक, मेस, मालखाना आदि की जांच की। जबकि आपराधिक छवि वालों की हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी ली। चुनाव के मद्देनजर जानकारी जुटाने के साथ आपराधिक छवि वालों की कुंडली खंगालने को कहा। इस दौरान इंस्पेक्टर टीजे सिंह, चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय, विजय मिश्र, करिश्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें