फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभासद के परिवार से मिले सपा के प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 08 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सभासद के परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मारे चार लोगों के पीड़ित परिवार से बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला। नेताओं ने पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर सरकार और उसके तंत्र संवेदनहीन हो चुके हैं। दुर्घटना में मृत सभासद राजन के गले से सोने की चेन निकाल ली गई, इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। घटना को लेकर सुल्तानपुर डीएम से भी वार्ता की जाएगी।
उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों को प्रदेश सरकार से नौकरी और एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग की।
कहा कि समाजवादी पार्टी दुखी परिवार के साथ खड़ी है। हर संभव मदद किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नरायन सिंह, प्रदीप यादव, विजय प्रताप यादव, अली आजम, अवनीश यादव, बृज मोहन यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, शशांक शेखर गुप्त, रतन चौरसिया, सत्य विजय यादव, मनीष आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें