रामपुर बुजुर्ग। रामपुर बुजुर्ग-रतसीया-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर तीन दिन पहले तेज हवा और बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इसे अब तक नहीं हटाया गया है। इससे एक ओर का मार्ग अवरुद्ध है। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, मगर प्रशासन और संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक पेड़ नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ को हटाकर मार्ग को सुचारू कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सामान्य हो सके। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई नवीन चौरसिया से बात करने का प्रयास किया गया, पर उनका मोबाइल बंद मिला। संवाद