फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एसपी, महंत से वारदात के बारे में ली जानकारी

Mon, 17 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर की भूमि को लेकर शुरू हुए विवाद को लेकर एसपी संजीव सुमन ने सोमवार को मंदिर परिसर पहुंचकर बाबा दीर्घेश्वर नाथ का दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन

उसके बाद मंदिर भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बारे में महंत से जानकारी ली। महंथ ने मंदिर के सुरक्षा के लिए पुलिस बल बढ़ाने की मांग की। एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकरी के मुताबिक 12 नवंबर की शाम करीब 4.30 मंदिर की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने का प्रयास किया था।
मंदिर के कार्यकर्ता और पुजारी और अन्य भक्तों ने मना किया तो उन लोगों ने जान मारने की धमकी दी। साथ ही मंदिर के कार्यकर्ता सोनू भारती का मोबाइल छीन लिए। इसके बाद 13 नवंबर को एक महिला के साथ छह लोग मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें