फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरहज नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 में बिजली कटौती को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। भाजपा सरकार में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं हुआ। इससे पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। इसका खामियाजा बरहज विधानसभा की जनता भोग रही है। उन्होंने कहा कि बरहज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 24 काली मंदिर के पास आए दिन लोकल फॉल्ट हो रहा है।
इस दौरान अमित कुमार, विकास यादव, राकेश सिंह, राहुल चौधरी, अनिरुद्ध यादव, संजय कुमार, अनीश शर्मा, पट्टू यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें