फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटे को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाने के लिए लगाई एसपी से गुहार

Fri, 31 May 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरौती मांगने की जानकारी होने पर हरकत में आई मईल पुलिस
विज्ञापन

परिजनों से मिलकर ली घटना की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मईल थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी और ऑटो चालक मथुरा प्रजापति ने बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. संकल्प शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाई है। उन्होंने पुत्र विशाल को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाने की मांग की है। बदमाशों द्वारा पिता से फोन पर फिरौती मांगे जाने की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।
एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बभनियांव गांव निवासी मथुरा प्रजापति ने कहा है कि 22 मई की शाम को इकलौता पुत्र लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगा। बुधवार को बदमाशों ने अलग-अलग नंबरों से तीन बार फोन कर फिरौती मांगी है। हालांकि, बदमाशों द्वारा रकम का जिक्र नहीं किया गया है। विशाल की रिहाई के लिए बदमाशों द्वारा फिरौती मांगे जाने की जानकारी होने पर मईल पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने परिजनों से मिलकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। विशाल के पिता ने गांव के एक शख्स पर पुत्र को बहला-फुसला कर उससे 3000 रुपये ऐंठने, जबकि घटना के दिन गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट में-
अनहोनी की आशंका से सहमा है परिवार, घर में नहीं जल रहा चूल्हा
बरहज। मईल थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी ऑटो चालक मथुरा प्रजापति की तीन संतानों में इकलौता पुत्र और कक्षा 9वीं का छात्र विशाल 22 मई की शाम काली मंदिर से लापता हो गया। बुधवार को बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग किए जाने पर घर में खलबली मच गई। परिवार वाले डरे-सहमे हुए हैं। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। विशाल के लापाता होने के बाद से मां सुनीता देवी और बहन रिंकी, पिंकी का रो-रो कर बुरा हाल है। भाई का पता न लगने के कारण घर में चूल्हा नहीं जल रहा है। घर में जो जहां पड़ा है। वहीं, गुमसुम बैठा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें