देसही देवरिया। एसआईआर फाॅर्म जमा कराने को लेकर विपक्षी दल भी जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता परवेज आलम वाहन पर साउंड और पोस्टर लगवाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। गांवों में प्रचार-प्रसार कराकर लोगों से समय रहते बूथों पर जाकर फाॅर्म जमा करने की अपील कर रहे हैं। परवेज आलम ने कहा कि वोट ही जनता की असली ताकत है। इसकी सुरक्षा करना महत्वपूर्ण है। संवाद