फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने के मामले में एसपी ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने के मामले में एसपी ने की पूछताछ
विज्ञापन

देवरिया। बघौचघाट थाने में पासपोर्ट की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने के वायरल हो रहे वीडियो का एसपी ने संज्ञान लिया। उन्होंने रविवार को संबंधित चार लोगों से पूछताछ की। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के तिरमा साहून गांव निवासी मुकेश पासपोर्ट बनवा रहा है। इसकी जांच थाने पर पहुंची थी। वह थाने पर गया तो उससे एक हजार रुपये की मांग की गई। हालांकि वह दौ सौ रुपये मिठाई खाने के लिए दे रहा था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने रविवार को संबंधित चार लोगों को बुलाकर पूछताछ की। पीड़ित से भी पुलिस इस संबंध में जानकारी लेगी। रुपये मांगने का वीडियो वायरल होने और एसपी के बुलाने पर थाने में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि कुछ लोगों पर कार्रवाई तय है। हालांकि अभी मामले की जांच के लिए सीओ सिटी को नामित किया गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मामले में सीओ सिटी को जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें