फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसपी ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

Fri, 17 Apr 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बृहस्पतिवार को शहर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी यातायात सतेंद्र कुमार राय तथा थाना कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सुभाष चौक, अबूबकर नगर, रेलवे चौकी, कसया ढाला तिराहा और सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी यातायात ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सुचारु संचालन के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वहीं, थाना कोतवाली प्रभारी को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें