लार (देवरिया)। एसपी विक्रांत वीर ने मंगलवार को लार थाने का निरीक्षण कर थाना भवन, मेस, बैरक, मालखाना व कार्यालय के रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने भूमि विवाद रजिस्टर में सभी मामलों को दर्ज कर राजस्व टीम से समन्वय बनाकर समय से निस्तारण करने और विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, समाधान रजिस्टर के मामलों का समयबद्ध निपटारा और साइबर यूनिट को त्वरित कार्रवाई के भी निर्देश दिए। संवाद