खुखुंदू। स्कूल से लौटते समय कक्षा एक की छात्रा से गांव के 29 वर्षीय एक युवक ने छेड़खानी की। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बच्ची के पिता को दी। पिता ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक पर छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार को स्कूल गई थी। पिता के अनुसार, दोपहर में आरोपी और कुछ ग्रामीणों से विवाद हो रहा था। इसी बीच बच्ची घर लौट रही थी। युवक ने बच्ची को गोद में उठाकर छेड़खानी करने लगा। युवक को कुछ ग्रामीणों ने देख लिया और सूचना उसे दी। मौके पर पहुंचे पिता बच्ची को घर ले गए। फिर देर शाम को थाने पहुंच छेड़खानी की तहरीर दी। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि गांव के काली मंदिर के पास कुछ ग्रामीणों से युवक का लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। उसी आरोप में मारपीट भी हुई। उसके बाद कुछ लोगों ने बच्ची के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर उसके पिता को सूचना दे दी। प्रभारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद