फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया दो थानों का निरीक्षण

विज्ञापन
एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने मईल थाने का निरीक्षण किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
एसपी ने किया दो थानों का निरीक्षण
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने गौरीबाजार और मईल थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कोराना वायरस से बचाव के टिप्स भी दिए। एसपी के अचानक पहुंचने से थानों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने गौरीबाजार थाने का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आवासों, भोजनालय, बैरक को देखा। मौजूद पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि प्रार्थना-पत्रों को एक बॉक्स में रखवा लें। 24 घंटे बाद उसे सैनिटाइज कर आवश्यक कार्रवाई करें। जरूरी प्रार्थना-पत्रों को व्हाट्सएप पर लेकर कार्रवाई करें। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान को कहा। थाने में मौजूद एसआई और आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। किसी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव और कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उनके जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मईल थाने का निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने पर थाने में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आवास, भोजनालय, बैरक का निरीक्षण कर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यालय का निरीक्षण कर जानकारी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें