फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टूटी सड़कों को लेकर सपाईयों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
बरहज के कपरवार-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण के लिए ​भिक्षाटन करते सपाई  स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कपरवार में टूटी सड़कों आदि समस्याओं को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। सभी ने जनप्रतिनिधियों और सरकार पर जमकर भड़ास निकाला।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता कपरवार पहुंचे। जहां हाथों में तख्ती लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। वक्ताओं का कहना था कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं। जिस पर लोग हिचकोले खा रहे हैं। जबकि सड़कों पर धूल के गुबार से सांस से संबंधित होने वाली बीमारियों से लोग भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि कपरवार गांव करीब 10 वर्ष तक सांसद के छत्रछाया में रहा। लेकिन गांव विकास कार्य से कोसों दूर है। मौके पर सुनील गोंड, अनिल यादव, राजेश शर्मा, पवन मद्धेशिया, अमर सिंह, विनय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें