- पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पत्नी ने की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप पति पर आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई नहीं होने से आहत पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराइच गांव निवासी दुर्गावती देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसके पति ने बिना तलाक दिए बगल गांव की एक महिला से दूसरी शादी कर ली है। वह तीन बच्चों को लेकर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही है। फोन करने पर पति और उसकी दूसरी पत्नी अपशब्द कहते हैं और घर जाकर जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने इस बात की शिकायत रामपुर कारखाना थाने पर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से रामपुर कारखाना पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने और कार्रवाई करने की मांग की है।