शहर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते एसपी अभिजित आर शंकर।
देवरिया। दुर्गा पूजा, दशहरा और नवरात्र पर्व को लेकर बृहस्पतिवार की शाम को एसपी अभिजित आर शंकर ने शहर में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्याएं जानीं तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी ने सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और कोतवाली पुलिस के साथ सुभाष चौक से कसया ओवरब्रिज, मोतीलाल रोड होते हुए कोतवाली तक पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख चौराहों और बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था देखी।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। संवाद