फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सपा जिलाध्यक्ष का भाई गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परमहंस हत्याकांड में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष के भाई परसन यादव को बुधवार देर की शाम को सकरापार गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापे की कार्रवाई तेज कर दी है। मामला आठ जुलाई का है, जब जानकारी के अनुसार, सकरापार निवासी परमहंस को कुछ लोग आठ जुलाई को घर से उठाकर ले गए थे। देर रात पिटाई कर उसे दरवाजे के पास फेंक दिया था।
गंभीर चोट के चलते परमहंस की मौत हो गई। परमहंस के बेटे सोनू कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के बेटे सचिन, भाई कुंजबिहारी, परसन यादव और भतीजे अमरेंद्र पर हत्या का केस दर्ज किया था। कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि परसन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें