फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधान के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, जाना हाल, आज एसपी से करेंगे मुलाकात

Tue, 02 Sep 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। पुलिसकर्मियों पर हमला बोलकर खनन माफिया को छुड़ाने वाले आरोपी की तलाश में बरियारपुर पुलिस ने रविवार की रात देवरिया मीर पहुंचकर प्रधान के घर में छापेमारी की थी। इस दौरान प्रधान के पति का पैर टूटा मिला तो उनके ससुर घायलावस्था में मिले थे। इसके बाद दोनों को इलाज के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। प्रधान के परिजन घर पहुंचे तो शुक्रवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में मिला। वार्ता के दौरान शनिवार को एसपी से मिलने का निर्णय लिया गया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार गांव में बीते बुधवार को पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वारंटी खनन माफिया पंकज गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर मिट्टी खनन कराते समय गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान उसके गुर्गें सहित अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला बोल कर उसे छुड़ा लिया, इसमें थाने के एक दरोगा व सिपाही बुरी तरह घायल हो गए थे। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद परिजनों के साथ शनिवार को एसपी विक्रांत वीर से मिलने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि एसपी से घायलों का मेडिकल करने की मांग की जाएगी। साथ ही इस घटना के जिम्मेदार दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध करवाई की मांग की जाएगी। कारवाई नहीं होने पर बरियारपुर थाने का घेराव भी किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव, पूर्व प्रवक्ता चन्द्र भूषण सिंह यादव, पूर्व विधानसभाध्यक्ष बरहज राधेश्याम, विधानसभाध्यक्ष बरहज रामबहादुर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें