फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय जनगणना के मुद्दे पर सपा ने धोखा किया : अनुप्रिया

Mon, 07 Sep 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को माला पहनाते पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रविवार को देवरिया में कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर सपा ने पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया है।
वर्ष 2011 की जनगणना के समय सपा की सरकार प्रदेश में थी और केंद्र में सत्ता में रही यूपीए की सहयोगी थी। उस वक्त सपा सामाजिक आर्थिक गणना कराने पर मजबूत स्थिति में थी मगर तब सपा ने जातीय गणना पर सर्वे का ऐसा तरीका अपनाया कि सब एक्सरसाइज व्यर्थ हो गया। सपा पीडीए हितैषी होने का ढोंग करती है। सपा की सरकार में यश भारती पुरस्कार किसे मिलता था? इसको पाने वालों की लिस्ट देख लीजिएगा, किसको सबसे अधिक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री देवरिया शहर के टाउन हॉल में आयोजित अपना दल एस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सपा जब सत्ता से बाहर रहती है तो पीडीए की याद आती है। सत्ता में रहने पर उसे पीडीए की याद नहीं आती है। जातीय जनगणना के मुद्दे पर भी सपा ने पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया है।
जनगणना में जातीय गणना शुरू हो गई है। इसकी आवाज अपनी ही सरकार में अपना दल एस ने सदन में उठाया था। हमारी पार्टी आम आदमी की आवाज बन कर काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें