फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी का पुतला जलाया

Sat, 11 Feb 2017 11:22 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सपा प्रत्याशी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले सपा विधायक मनबोध को टिकट देने का विरोध हो रहा था, अब उनके समर्थक पार्टी का टिकट पाने वाली विजय लक्ष्मी गौतम का पुतला फूंक रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को विजय लक्ष्मी गौतम के सलेमपुर आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तो मनबोध समर्थकों ने सोहनाग मोड़ पर विजयलक्ष्मी का पुतला फूंक कर नाराजगी व्यक्त की। महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। विजयलक्ष्मी के रोड शो के दौरान जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें ओवरब्रिज से लेकर बापू स्कूल तक लग गई। सड़क जाम की सूचना पर एसएसआई शशिकांत पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जमा लगाकर सड़क पर बैठीं महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तकरार भी हुई। महिलाओं का कहना था कि जब तक सपा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी गौतम का टिकट नहीं कटेगा हम सड़क से नहीं हटेंगे। पुलिस ने जबरन जाम समाप्त कराया। इस दौरान ममता तिवारी, मंजू, पूनम पटेल, लक्ष्मी, रमावती, उर्मिला, पानमती देवी, नूरजहां, नजमा खातून आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार सलेमपुर पहुंचीं विजयलक्ष्मी गौतम का स्वागत समाजवादी युवजन सभा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, ओपी यादव, पूर्व विधायक सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं सपा प्रत्याशी विजयलक्ष्मी गौतम आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गई हैं। रोड शो के दौरान अनुमति से अधिक वाहनों का काफिला निकालने पर कोतवाल रफीक अहमद ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, सपा विधायक समर्थकों के खिलाफ भी इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें