फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से दुश्वारियां बढ़ीं

Sat, 06 May 2017 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सूर्य की तपिश दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए। लू से बचने के लिए चिकित्सकों ने अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है। पिछले कुछ दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को पछुआ हवा चली। पारा चढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया।

इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत हुई। घर से बाहर निकलना मुश्किल भरा रहा। दूसरी तरफ सिविल लाइंस में सड़क किनारे के पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है। इससे राहगीरों की दिक्कत बढ़ गई है। लोगों को छांव की तलाश करनी पड़ रही है। जिला चिकित्सालय के डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि गर्मी बढ़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ रही है।

अब लोग डिहाईड्रेशन का शिकार होने लगे हैं। उन्होंने बताया कि लू से बचना बहुत जरूरी है। यदि आवश्यक कार्य न हो तो घर या आफिस से बाहर ही न निकलें। निकलें तो पूरा शरीर और मुंह ढंक कर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें