फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माता-पिता देख रहे थे शादी के सपने, बेटे का फंदे से लटकता मिला शव

Tue, 21 Mar 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू के बीजापुर झंगटौर गांव का मामला, घटना के बाद परिवार मातम में डूबा
विज्ञापन

फोटो समाचार..
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर गांव में सोमवार देर रात एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में मातम मच गया। माता-पिता बेटे की शादी का सपना देख रहे थे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बीजापुर झंगटौर निवासी संतोष मिश्रा की चार संतानों में राज मिश्रा (22) तीसरे नंबर के थे। वह गाड़ी चलाकर अपना और माता पिता का खर्चा चलाते थे। सोमवार रात को वह कहीं बाहर से घर आए और छत पर अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद माता सुमन मिश्रा राज के कमरे में छत पर गईं। अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गईं। रोते चिल्लाते हुए उन्होंने घरवालों को आवाज दी। कमरे में छत की कुंडी से राज का शव दुपट्टे और गमछा के फंदे से लटका हुआ था। शोर सुनकर पिता संतोष मिश्रा भी छत पर पहुंचे। माता-पिता बेटे को फंदे से लटका देख बदहवास हो गए। पिता का कहना है कि जीवित होने की आस में फंदे से नीचे उतारा। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यही कहते हुए फफक-फफक कर रोने लगे। घटना के बाद माता सुमन मिश्रा भी बदहवास हो गई है। उधर, दो बड़ी बेटियों की शादी करने के बाद अब घर में राज के शादी की बात चलने लगी थी। एक दो जगहों से रिस्ते भी आने शुरू हो गए थे। दोनों बेटियों के शादी हो जाने के बाद माता सुमन मिश्रा अकेलापन महसूस कर रही थी। घर में बहु लाने की जल्दी सबको लगी थी। माता-पिता रोज नए-नए सपने भी देखने शुरू कर दिए थे। मगर होनी के आगे इनकी एक न चली। पलभर में ही सारे सपने चकनाचूर हो गए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
राज के लिए बोलेरो खरीदने की चल रही थी तैयारी
खुखुंदू। घर की माली हालत ठीक नहीं होने से राज मिश्रा दूसरों की गाड़ी चलाते थे। पिता संतोष मिश्रा से वह बोलेरो खरीदने के लिए बोले थे। पिता ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही एक सेकेंडहैंड बोलेरो खरीदेंगे। इसके लिए वह राज से भी कुछ रुपये जुटाने और राजस्थान के उदयपुर में प्राइवेट जॉब कर रहे छोटे बेटे विशाल मिश्रा से सहयोग करने के लिए बोल रखे थे। पिता संतोष मिश्रा का कहना है कि बेटी की शादी में कुछ कर्ज हो गया था। उसको भरने के बाद बोलेरो लेनी थी। इधर कुछ दिनों से राज हर दिन बोलेरो खरीदने की एकाध बार चर्चा करते रहता था। कहता था कि अपनी गाड़ी हो जाएगी तो उसी से कमाकर फिर एक और नई गाड़ी ले ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें