फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 21 Mar 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से थोड़ी दूर पर एक व्यक्ति के यहां दूध लेने गई थी, घर लौटते वक्त हुई घटना
विज्ञापन

- घटना खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव की है
भाटपार रानी। खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से पड़ोसियों के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पहले की है। पुलिस ने मां की तहरीर पर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दो आरोपियों के विरुद्ध पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

खामपार क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार शाम शिवमंदिर के पास थोड़ी दूरी पर एक व्यक्ति के यहां दूध देने गई थी। लौटते समय किशोरी को पड़ोस के दो युवक सुनसान स्थान पर घसीट ले गए। वहां से उन्होंने किशोरी को गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए। उधर, रात होने पर जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो उसकी मां उसे खोजने निकलीं। उसी दौरान रास्ते से थोड़ी दूरी पर गेहूं के खेत में किशोरी के रोने की आवाज सुनकर पहंचीं तो वह अवाक रह गईं। उसका शरीर गिली मिट्टी से सना था और उसके कपड़े फटे थे। वह उसे घर लाईं तथा 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस, सीओ तथा थानाध्यक्ष खामपार पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से बात करने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दूसरे दिन किशोरी को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया तथा उसके बाद किशोरी की माता की तहरीर पर सोमवार देर शाम गांव के ही दो युवकों मान सिंह ऊर्फ गोलू यादव तथा अभिषेक यादव के विरुद्ध पाॅस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दुष्कर्म करने वाले दो पड़ोसी युवक हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें