फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोनबरसा ने चनुकी को हराया

Fri, 24 Oct 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। स्थानीय गांव में महर्षि देवरहा बाबा आश्रम क्लब के तरफ से चल रहे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के पहले राउंड का मैच बुधवार की रात सतराव व चनुकी तथा दूसरी राउंड का मैच देवढ़ी व सतराव के बीच खेला गया। दोनों टीम का खेल काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन

पहले राउंड में सोनबरसा ने 24 अंकों से चनुकी को हराकर अगले चक्र मे प्रवेश कर लिया। सोनबरसा की टीम ने 57 अंक तो चनुकी की टीम ने 33 अंक ही बनाया। दूसरे राउंड का मैच देवड़ी व सतराव के बीच खेला गया। जहां देवड़ी की टीम ने 9 अंक से सतराव को हराया। देवढी में 40 अंक तो सतराव की टीम ने 31 अंक ही बना पाए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमरजीत कुमार व विशिष्ट अतिथि शिवम चौधरी ने फीता काटकर व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान पप्पू चौधरी, ओम यादव, नाजिद, अंकित यादव, आकाश कुशवाहा, प्रमोद चौधरी, मुन्ना कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें