फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां से लड़ रहा था बेटा, अलाव की चिंगारी से राख हुआ घराैंदा

Tue, 02 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
अलाव की चिंगारी से मंगराईच गांव में रिहायशी झोपड़ी में लगी आग के बाद जलती झोपड़ी, स्रोत संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव में मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक बेटा अपनी मां से रुपयों के लिए लड़ रहा था। इस दौरान उसने झोपड़ी के बाहर अलाव ताप रही मां से मारपीट करने लगा। इसी दौरान अलाव बिखर गया और उसकी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा सामान व सात हजार रुपये नकद भी जल गए।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस ने उसका चालान किया है।
खुखुंदू क्षेत्र के मंगराईच गांव निवासी इंद्रावती देवी मंगलवार सुबह करीब सात बजे दरवाजे पर बैठकर अलाव ताप रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक इस दौरान इंद्रावती का बेटा रामू रुपये के लिए उनसे विवाद करने लगा। इतना ही नहीं रामू अपनी मां को पीटने लगा। इसी दौरान अलाव बिखर गया और चिंगारी से इंद्रावती की झोपड़ी में आग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आंखों के सामने झोपड़ी जलने लगी। इस दौरान आग बुझाने की बजाय रामू इंद्रवती से विवाद करता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें