फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटे ने सात के खिलाफ दी नामजद तहरीर, पुलिस कर रही पूछताछ

Thu, 18 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बगीचे में वृद्ध का शव मिलने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम परसौनी के महंग टोला में एक बगीचे में सोमवार को मिले वृद्ध के शव के मामले में बुधवार को उसके बेटे ने थाने पहुंचकर सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उसने चाचा कैलाश और उनके परिवारीजनों पर जमीनी रंजिश में पिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार जांच में जुटी है। इस संबंध में पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। परसौनी गांव के महंग टोला निवासी गोपाल गुप्ता (75) पुत्र शिवमंगल गुप्ता का शव सोमवार सुबह घर के पीछे बगीचे में मिला था। मृतक के गले पर रस्सी के निशान थे और मुंह से खून आया था। वे अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के तरकुलवा कस्बे में रहते थे। घर पर पट्टीदारों से उनका काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। रविवार रात वह तरकुलवा कस्बे से अपने घर परसौनी के महंग टोला आए थे। इस मामले में मृतक के बड़े बेटे अखिलेश गुप्ता ने बुधवार को तरकुलवा थाने में पहुंचकर चाचा कैलाश सहित सात लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है, जिसमें उसने जमीनी रंजिश को लेकर पिता की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस को दिए तहरीर में उसने बताया है कि उनके पिता का काफी लंबे समय से पट्टीदारों से जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि पट्टीदारों ने जमीनी विवाद में आपसी बातचीत के लिए उन्हें रविवार शाम भोजन के लिए बुलाया था। उक्त लोगों ने ही एकराय होकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बगीचे में फेंक दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें