फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिए रुपये मांगने पर दामाद और बेटी को पीटा

Mon, 29 Sep 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। बेलवा पांडेय गांव में ससुराल में दिए 76 हजार रुपये मांगने पहुंचे दामाद और उसकी पत्नी और बेटे की ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। तरकुलवा क्षेत्र के मुजहना घाट निवासी सर्वेश प्रसाद का कहना है कि 16 माह पहले ससुराल में कन्हैया प्रसाद दुर्घटना में घायल हुए थे। उनके इलाज में 76 हजार दिए थे। जब वह ठीक हो गए तो रुपये मांगने लगा। इस पर वह धमकी देने लगे। रविवार को रुपये देने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

जब पत्नी फूला देवी और बेटे सुजीत कुमार को लेकर ससुराल पहुंचे तो रुपये देने की बजाय मारपीट शुरू कर दी। कन्हैया, उनकी पत्नी और बेटों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। पत्नी और बच्चों की भी हमलावरों ने पिटाई की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। रुपये लेन-देन को लेकर मारपीट हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें