फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता की हत्या में बेटे को आजीवन कारावास

Wed, 27 Aug 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिखा रानी जायसवाल की अदालत ने पिता के हत्यारोपी पुत्र को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पुत्र पर आरोप है कि उसने पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगे, नहीं देने पर धारदार हथियार से पिता की गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के फुलवरिया लच्छी निवासी राम तपस्या की दो शादी हुई थी। दूसरी शादी का बेटा प्रदीप 24 मई 2020 रात्रि 8 बजे शराब पीने के लिए रुपये मांगा। राम तपस्या के मना करने पर प्रदीप ने गड़ासी से पिता की गला काटकर हत्या कर दी। राम तपस्या की पहली पत्नी संगीता देवी की सूचना पर कोतवाली में हत्या का केस दर्ज हुआ। सुनवाई के दौरान आरोपी को हत्या का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें