फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत की सूचना पर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की मौत की सूचना पर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर। पिता के निधन की खबर सुनकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। एकौना थाना क्षेत्र के रपिता-पुत्र की एक ही दिन मौत से लोग अवाक रह गए। सुबह पिता की बड़हलगंज इलाके के एक बगीचे में अबुझ हाल में शव मिला। मौत की सूचना सुन बाइक से जा रहे बेटे की झंगहा थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सचौली पटवनिया गांव के दीनानाथ यादव (48) गुमटी में किराने की दुकान चलाते थे। उनके तीन बेटे मुकेश, विकास और आकाश (20) मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, दीनानाथ मंगलवार की सुबह घर से निकले। वह राप्ती नदी पार कर गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के धनौती ददरी गांव में पहुंच गए। करीब आठ बजे गांव वालों ने दीनानाथ का शव पेड़ से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। उनका छोटा बेटा आकाश गोरखपुर में वाहन चलाने गया था। वह बाइक से घर चल दिया। रुद्रपुर गोरखपुर मार्ग पर झंगहा थाने के गोबरौल के समीप आकाश बदहवाश होकर बाइक लेकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आकाश की पॉकेट से मिले मोबाइल फोन से घटना की सूचना परिवार वालों को दी। पांच घंटे के अंतराल पर पिता-पुत्र की मौत से चीख पुकार मच गई। पति को खोकर रो रही पत्नी सुमित्रा देवी बेटे के मरने की सूचना पर बेहोश हो गईं। मुकेश और विकास का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार में दो मौतों पर परिजनों की चीत्कार से लोगों की आंखें भर आईं। गांव के प्रधान गोरख पासवान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें