फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां ने गेम खेलने से मना करने पर बेटे की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर/तुर्कपट्टी। कुबरेस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में मां ने बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो उसने कमरा बंद खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर लोगों ने फंदे से लटके शव को नीचे उतारा। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किशोर अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी रमेश शर्मा का 16 वर्षीय उत्कर्ष शर्मा उर्फ सौरभ बचपन से ही कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव अपने ननिहाल धीरू शर्मा के घर रहकर पढ़ाई करता था। इसके पिता विदेश में रहकर काम करते हैं। मां सोनी देवी कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। उत्कर्ष देर रात तक और सुबह उठकर मोबाइल में गेम खेलता था। पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता था। सुबह करीब सात बजे मां ने पढ़ाई के लिए बोला और गेम खेलने से मना करते हुए मोबाइल छीन लिया। मां की यह बात बेटे को इतना नागवार लगी कि वह कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर कुंडी में लगे पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद मां बेटे को दरवाजा खोलने के लिए आवाज देने लगी। अंदर से आवाज नहीं आने पर शोर मचाई। आस-पास के लोग पहुंचे और कमरे का दरवाजा लोगों ने तोड़ा तो अंदर फंदे से शव लटक रहा था। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई और मां बदहवाश हो गई। उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और हाईस्कूल में पढ़ता था। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मां के डाट से नाराज होकर किशोर ने खुदकुशी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें