फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में एसओजी ने डाला डेरा, अपराधी की कर रही है तलाश

Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोकेशन के आधार पर देर रात तक रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के इर्द गिर्द मंडराती रही टीम
विज्ञापन

- सरकारी वाहन के अलावे पैदल व बाइक से देखे गए एसओजी टीम के सदस्य

सलेमपुर। जिले की एसओजी टीम ने मंगलवार की सुबह से ही सलेमपुर नगर में डेरा डाल दिया। सूत्रों के मुताबिक, टीम किसी शातिर अपराधी की तलाश में सलेमपुर पहुंची थी। लोकेशन के आधार पर टीम देर रात तक रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और शहर के आसपास के इलाकों में लगातार सक्रिय रही।
बताया जा रहा है कि टीम ने सरकारी वाहनों के साथ-साथ पैदल और बाइक से भी कई स्थानों पर निगरानी की। रेलवे स्टेशन परिसर, होटल, लॉज और संदिग्ध ठिकानों के आसपास टीम की गतिविधियां देर रात तक देखी गईं। अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सादी वर्दी में मौजूद कुछ सदस्य लगातार मोबाइल लोकेशन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। टीम की सक्रियता को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल भी बना रहा। हालांकि अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो बिहार से जुड़े किसी अपराधी की लोकेशन सलेमपुर क्षेत्र में मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। देर रात तक एसओजी टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर जांच और निगरानी करती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद शहर में इस तरह की गुप्त और तेज कार्रवाई देखने को मिली, जिससे पूरे नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें