फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशी को एसओजी ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के प्रत्याशी को एसओजी ने उठाया
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। असलहा तस्कर रामप्रवेश की गिरफ्तारी के बाद जिले में उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। एसओजी टीम ने मंगलवार की रात रुद्रपुर के गोविंदपुर गांव से प्रधान पद के एक प्रत्याशी को उठा लिया। असलहा तस्करी के मामले वह रामप्रवेश गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोविंदपुर गांव निवासी साहब दयाल यादव मलहपुरवा ग्राम पंचायत से प्रधान पद का प्रत्याशी है। असलहा तस्करी के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है। करीब चार साल पहले आजमगढ़ पुलिस भी उसे असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। असलहा तस्करी को लेकर चर्चित साहब दयाल को एसओजी ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लार के सकरापार का नामी असलहा तस्कर रामप्रेवश यादव चार दिन पहले लखनऊ में 20 देसी मेड पिस्टल और 40 कारतूस के साथ पकड़ा गया। उसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश और बिहार प्रांत में फैला हुआ है। गिरफ्तारी के कुछ दिन पहले वह देवरिया जिले में दिखाई दिया था। एसटीएफ के पूछताछ में रामप्रवेश ने उसकी असलहा तस्करी गैंग से जुड़े देवरिया जिले के कुछ लोगों का नाम उजागर किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रुद्रपुर का साहब दयाल भी रामप्रवेश की गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस उसे किस मामले में गिरफ्तार किया है, इसकी जानकारी नहीं दे रही है। प्रधान पद के प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाबत कोतवाल जितेंद्र कुमार टंडन ने कहा कि एसओजी की टीम उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार को मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें